Lalitpur News: खुले में बिक रही जलेबी, समोसे, कचौड़ी और पेड़ा, बीमारी खरीदकर खा रही जनता
ललितपुर, अक्टूबर 25 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद के नामचीन प्रतिष्ठानों को छोड़ किसी अन्य जगह के खाद्य पदार्थों को शुद्ध व साफ सुथरा नहीं कहा जा सकता। शहर और नगर पंचायतों में होटलों और नाश्ते के ठेलों में रखे पेड़े, बर्फी, जलेबी, समोसे कचौड़ी आदि पर मक्खियां व मच्छर भिनभिनाया करते हैं। टायरों की रगड़ से उड़ती धूल और वाहनों के साइलेंसरों से निकलता धुआं इनको दूषित करता है। जनपद स्थित ललितपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए छोटे, मझोले कारोबारियों ने खाने व चाय नाश्ते के होटल संग मिठाई की दुकानें संचालित कर रखी हैं। जिन पर सैकड़ों लोग अपना पेट भरते हैं। नियमानुसार इन होटलों के संचालकों को साफ सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। अधिकतर दुकानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.