ललितपुर, अक्टूबर 24 -- Lalitpur News: ददौनिया/मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र अन्तर्गत मदनपुर मार्ग स्थित मड़ावरा-पारोल सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने एक बार फिर शनिवार को सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने समिति के जिम्मेदारों को आड़े हाथों लिया और उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वर्तमान समय में खेती किसानी का सीजन चल रहा है और किसान अपने सूखे खेतों में पानी देकर उनमें नमी लाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही रवि में फसल की बुवाई के लिए वह डीएपी और अन्य खाद भी एकत्रित कर रख रहे हैं, ताकि समय पर उन्हें इधर से उधर न भटकना पड़े। कुछ ही दिनों बाद से फसलों की बुवाई शुरू हो जायेगी। इन स्थितियों में खाद की उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं लेकिन मड़ावरा क्षेत...