ललितपुर, नवम्बर 5 -- Lalitpur News: खाता खुलवाया, एटीएम किट ले गएतालबेहट। कबीर नगर निवासी 26 वर्षीय श्रीराम सेन ने चार नवंबर बुधवार रात रिपोर्ट दर्ज कराते पुलिस को बताया कि वह झांसी-सागर हाईवे के पास बाल कटिंग की दुकान पर काम करता है। 27 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी देवेंद्र लोधी, पिछोर निवासी अरविंद साहू और करेरा थाना क्षेत्र के हाथरस निवासी सचिन लोधी दुकान पर बाल कटवाने पहुंचे। तीनों ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके लोन दिलाने वालों से अच्छे संबंध हैं और वे बिना ब्याज लोन दिलवा सकते हैं, जिससे श्रीराम दुकान खोल सकेगा। लोन मिलने की उम्मीद में श्रीराम उनकी बातों में आ गया। युवकों ने उसका फिनो बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाया और खाते से जुड़ी एटीएम किट लेकर चले गए। -

नगर पालिका की विकास परियोजनाओ...