ललितपुर, अक्टूबर 4 -- Lalitpur News: महरौनी। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा को बढ़ावा देने और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सेन समाज महरौनी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने अपनी बात रखने के साथ ही समाज की एकजुटता को मजबूत करने और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता नंद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामकुमार सेन अजान ने की। शिक्षक लखन लाल आर्य की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए केवल व्यक्तिगत उन्नति पर्याप्त नहीं है, बल्कि सामाजिक स्तर पर जागरूकता और एकजुटता जरूरी है। बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने क...