Lalitpur News: कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और नगदी ले उड़े चोर
ललितपुर, जुलाई 22 -- Lalitpur News: मड़ावरा। कस्बा में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार भोर पहर कोतवाली पुलिस सोती रही और शातिर बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़े और भीतर रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और नगदी समेट ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुकानदार को खुलासे का भरोसा दिलाया। कस्बा मड़ावरा निवासी आशीष अवस्थी सिंघई मार्केट में मोबाइल की दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार रात्रि वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह उन्हें दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के भीतर रखे कई मोबाइल फोन, एसेसरीज, नगदी सहित हजारों रुपये का सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.