ललितपुर, अगस्त 13 -- Lalitpur News: ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस के पहले भारतीय किसान यूनियन ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्लेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार नारेबाजी के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर देश के किसानों ने ऐतिहासिक संघर्ष किया था। जिसके मद्देनजर एमएसपी, ऋण माफी, बिजली के निजीकरण और किसानों के खिलाफ मामलों को वापस लेने के संबंध में केंद्र सरकार ने लिखित आश्वासन दिया था लेकिन इस पर अमल अभी तक नहीं किया गया।भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली संसद में बिना किसी चर्चा के अपनाये गए सभी मौजूदा मुक्त व्यापार समझौता को तत्काल...