Lalitpur News: किसानों को जैविक उत्पादों की बताएंगे बारीकियां
ललितपुर, अक्टूबर 25 -- Lalitpur News: ललितपुर। रासायनिक उर्वरकों के बेहिसाब इस्तेमाल से प्रभावित मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जिले में आगामी 30 नवम्बर तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक ब्लाक की सात-सात ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें किसानों को रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग और जैविक उत्पादों की महत्ता से अवगत कराया जाएगा। रासायनिक खाद के दुष्परिणामों को देख केंद्र और राज्य सरकारें चिंतित हैं। वह किसानों को जैविक खेतीबाड़ी की तरफ मोड़ना चाहती हैं। इसी के चलते खाद के संतुलित व विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जल संरक्षण व संचयन को प्रोत्साहन, टिकाऊ पोषकतत्व प्रबंधन को अपनाने और पूरे देश में प्राकृतिक खेती को अपनाने में तेजी लाने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान चलाया जा चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.