ललितपुर, जुलाई 15 -- Lalitpur News: ललितपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज हो गयी हैं। चुनाव के लिए निवार्चन कार्मिकों की उपलब्धता का डेटा तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों से अफसरों व कर्मचारियों का लेखाजोखा मांगा गया है। कई बार टोकने के बाद भी यह जानकारी कुछ विभागों ने उपलब्ध नहीं कराई। जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिन में सूचना उपलब्ध नहीं कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोके जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को इससे अवगत कराया गया है।

सहायक अभियंता से वसूली में मुकदमा ललितपुर। राजघाट बांध पर तैनात सहायक अभियंता अनिल कुमार अशोक पुत्र ओमप्रकाश अशोक ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि कुछ समय से थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानी...