Lalitpur News: औपचारिकता तक सीमित न रहे निस्तारण: अर्चना
ललितपुर, नवम्बर 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण में पीड़िता की समस्या को संवेदनशीलता से समझते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें। निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि पीड़ित को वास्तविक राहत दिलाना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान यह बात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने कही। जनसुनवाई के दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें प्रमुख रूप से घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याएं शामिल रहीं। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.