ललितपुर, अगस्त 28 -- Lalitpur News: दिदौनिया। अभी तक रीते दिखाई देने वाली नदियों और नालों में पानी हिलोरे मारकर बहने लगा है। बीते दो दिनों से दिदौनिया में ओडी नदी पर बना रिपटा पानी में डूबा हुआ है। हिलोरे मारती जलराशि रिपटे के ऊपर से बह रही है। जिस कारण इस पर आवागमन फिलहाल बंद है। मदनपुर थाने की पुलिस के जवान यहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से तैनात हैं। मड़ावरा और आस पास क्षेत्र में बारिश बहुत ही अच्छी हो रही है। लगातार बरसात के कारण इस क्षेत्र की नदियां और नाले पुनर्जीवित हो चुके हैं। उनमें जलराशि बहने लगी है। बारिश से ओडी नदी का भी जलस्तर बढ़ गया। यहां से नाराहट जाने वाले मार्ग स्थित रिपटे के ऊपर से पानी हिलोरे मारकर बहने लगा। जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस रिपटे से यातायात को बंद करवा दिया। रिपटे के एक छोर पर पुलिस के जवानों को तैनात कि...