ललितपुर, सितम्बर 10 -- Lalitpur News: ललितपुर। साइबर अपराधी बहुत ही शातिराना ढंग से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। तकनीक के माध्यम से वह पलक झपकते बैंक खातों से मोटी धनराशि दूसरे एकाउंट में भेजकर उससे मौज कर रहे हैं। बीते रोज पाली थानान्तर्गत कस्बा पाली में रहने वाले एक युवक का ई-मेल आईडी हैक करके उसके बैंक खाते 64 हजार रुपये पार कर दिए। जनपद में हर रोज साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों में बैठे यह शातिर अपराधी प्रतिदिन लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इन मामलों में रुपये की वापसी बहुत कम हो सकी है। पाली थानान्तर्गत पाली नगर पंचायत के एक मुहल्ला में रहने वाले नितिन कुमार जैन पुत्र विनोद कुमार जैन के बैंक खाते से बेहद हैरतअंगेज तरीके से 64 हजार रुपये निकल गए। इसका मैसेज आते ही वह बैंक गए। यहां अफसरों को इसकी जान...