Lalitpur News: आपदा में घबराएं नहीं, पीड़ितों की करें मदद
ललितपुर, सितम्बर 27 -- Lalitpur News: तालबेहट। ग्राम पंचायत गेवरा-गुन्देरा स्थित बारात घर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 8वीं वाहिनी गाजियाबाद के 17 सदस्यीय दल ने ग्रामीणों को आपदा से निपटने के तरीके बताए। टीम लीडर दिनेश कुमार व जिला आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह के नेतृत्व में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने भूकंप, बाढ़, आगजनी सहित विभिन्न आपदाओं के समय घबराने के बजाय धैर्य के साथ काम लेने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के उपाय बताए। आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा के साथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सुरक्षित निकालने के तरीकों पर भी जानकारी दी गई। टीम ने प्राथमिक उपचार के साथ घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता पहुंचाने के तरीके भी समझाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.