ललितपुर, अक्टूबर 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ और बैंक खातों की खरीद फरोख्त करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। मुहल्ला तालाबपुरा में इसी अवैध कारोबार से जुड़े दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। जिनके पास से विभिन्न बैंकों की पासबुकें, चेक बुकें, फोन, डेस्कटॉप कम्प्यूटर व सीपीयू बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस ने मुखबिर खास से जानकारी मिली कि मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी, जुआ और बैंक खातों की खरीद फरोख्त का अवैध कारोबार चल रहा है। इस पर चौकी प्रभारी नई बस्ती उप निरीक्षक आलोक क...