लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। सूर्यगढ़ा बिहार विधानसभा क्षेत्र के सभी नव उत्क्रमित माध्यमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक 31 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा में होगी। इसकी अध्यक्षता सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल करेंगे। बैठक को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय की ओर से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।जारी निर्देश के अनुसार, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय से संबंधित आवश्यक प्रतिवेदन बिंदुवार तैयार कर एक फोल्डर में साथ लाने को कहा गया है, ताकि बैठक में विद्यालयों की स्थ...