लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार, 27 अक्टूबर को जिले के 24 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, लखीसराय में भी शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करना तथा शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर माहौल और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना है। --- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 24 शैक्...