लखीसराय, जुलाई 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पद की लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: 12 जुलाई को जिले के 18 केंद्रों पर होगी अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षाबैठक की समीक्षा बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन...