लखीसराय, अगस्त 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के विद्यापीठ चौक एवं जेल मोड़ पर विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई तथा परिवहन विभाग की टीम ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से आईएसआई मानक का हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- लखीसराय : हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: सड़कों पर चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान साथ ही आम लो...