लखीसराय, अगस्त 8 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में हुई हल्की बारिश ने ही सड़क और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सदर प्रखंड के गोविंद बीघा गांव जाने वाली सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। एनएच-80 (मुख्य सड़क) से गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चासड़क पर जलजमाव गांव के लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी भर जाने के कारण बच्चों को स्कूल जाने और वापस लौटने के दौरान गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। महिलाओं को भी दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलने में काफी दिक्कतों ...