Lakhisarai News: हलसी में घर से नकदी और जेवरात चोरी, थाने में दिया आवेदन
लखीसराय, अक्टूबर 13 -- खैरमा गांव में चोरी की शिकायत Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव के एक घर में चोरी की घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित खैरमा निवासी बबलू पाण्डेय ने थाने में आवेदन देकर चोरी की घटना की जांच करने और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, सोमवार की रात घर में चोरी की घटना हुई। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है। घर से आभूषण और अन्य सामान गायब होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित ने आवेदन में चोरी गए सामान का विवरण देते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.