लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। डीडीसी ने गुरुवार को हलसी प्रखंड क्षेत्र का औचक दौरा कर वहां चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के अलावा भनपुरा पंचायत और बल्लोपुर में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी गई। निरीक्षण के क्रम में कई जगहों पर विकास कार्यों में भारी अनियमितता और लापरवाही उजागर हुई, जिस पर डीडीसी ने सख्त रुख अख्तियार किया। योजनाओं की जांच के दौरान कार्य की गुणवत्ता और मानकों में कमी पाए जाने पर डीडीसी भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों, कनीय अभियंताओं और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीडीसी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी खामियों को अविलंब दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर का...