लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब प्रत्येक गुरुवार को जीविका आरोग्य दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य जीविका समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं और उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाना है। इसके तहत बीमारियों की शुरुआती पहचान, प्राथमिक जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जीविका सदस्यों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक लाकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच के साथ मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की प्राथमिक स्क्रीनिंग की जाएगी। संभावित टीबी मरीजों की पहचान ...