लखीसराय, सितम्बर 21 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। किसानों की पारंपरिक और स्थानीय फसल एवं बागवानी किस्मों के संरक्षण, उनके मूल्य संवर्धन तथा बाजार से बेहतर जुड़ाव को लेकर सोमवार को बड़हिया स्थित श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ और बिहार राज्य जैव विविधता परिषद, पटना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यशाला में आईसीएआर-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के फसल सुधार एवं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार सिंह ने किसानों को स्थानीय एवं पारंपरिक फल प्रजातियों के संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आम, अमरुद, नींबू, करौंदा, बेल, आंवला और कट...