लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: हलसी, एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) लखीसराय के स्टार्टअप सेल की ओर से गुरुवार को स्टार्टअप बिहार एवं बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से 'स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ उभरते स्टार्टअप्स को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण और वित्तीय सहायता के अवसरों से जोड़ना था। इस दौरान युवा उद्यमियों को केंद्र सरकार की क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स (सीजीएसएस) के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, जिला उद्योग केंद्र, नाबार्ड और वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप संस्थापकों और विद्यार्थियों को बैंक ऋण लेने की प्रक्रिया, ऋण पात्रता, परियोजना रिपोर्ट तैयार क...