लखीसराय, अक्टूबर 4 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। रविवार को कजरा भाजपा एवं पीरीबाजार भाजपा मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की देखरेख में हुई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान तथा आगामी कोसी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर संगठनात्मक स्तर पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आगामी कोसी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय...