लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। सूर्यगढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर मांग एक बार फिर प्रमुखता से उठाई गई है। मेदनी चौकी क्षेत्र के समाजसेवी तथा जनता दल (यू) प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने रविवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर सूर्यगढ़ा में सरकारी डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं जनसंख्या के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का अधिग्रहण करे सरकार: सर्वेश कुमारसरकारी डिग्री कॉलेज की आवश्यकता ज्ञापन में कहा ग...