लखीसराय, अगस्त 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस सिलसिले में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने पटना स्थित सात सर्कुलर रोड पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड के अंतर्गत 24 पंचायतें और एक नगर परिषद क्षेत्र आता है। आबादी और क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह क्षेत्र काफी विस्तृत हो चुका है। वर्तमान में स्थानीय निवासियों को अनुमंडल स्तर के छोटे बड़े प्रशासनिक, न्यायिक व राजस्व कार्यों के लिए लखीसराय जाना पड़ता है। इससे आम ल...