लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: सूरज कुमार के साथ हिंसा के विरोध में मानो-रामपुर के ग्रामीणों ने निकाला सम्मान मार्च - भाजपा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने और कार्रवाई की मांग, विद्यापीठ चौक से व्यवहार न्यायालय तक गूंजे नारे लखीसराय, एक प्रतिनिधि। 23 अक्टूबर को सूरज कुमार के साथ हुई हिंसा की घटना के विरोध में बुधवार को मानो-रामपुर के ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं गैर-राजनीतिक सम्मान मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर घटना के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने के समर्थन में भी नारे लगाए गए। सम्मान मार्च की शुरुआत विद्यापीठ चौक से हुई। वहां से युवा और ग्रामीण नारेबाजी करते हुए थाना चौक, श...