लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। सुबह बाजार खुलने के साथ शुरू होने वाला जाम देर शाम तक लोगों की परेशानी का कारण बना रहता है। शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगना अब आम बात हो गई है। जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरी-पेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार जाम की स्थिति बने रहने से अब लोगों का यातायात व्यवस्था से भरोसा उठने लगा है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक रूट निर्धारित किए गए हैं। वाहनों के परिचालन को लेकर नियम भी बनाए गए हैं और समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से चालान भी वसूला जाता है। इसके बावजूद जाम की समस्या में कोई स्...