लखीसराय, अक्टूबर 24 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा छह में सत्र 2027-28 के नामांकन के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा शनिवार को लखीसराय के नया बाजार स्थित राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई। परीक्षा एक पाली में हुई, जिसमें कुल 345 परीक्षार्थी को शामिल होना था । परीक्षा के दौरान अतिरिक्त पहचान पत्र की मांग को लेकर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इस परीक्षा में परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार परिचय पत्र और कलम लेकर आने को कहा गया था। लेकिन परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों एवं केंद्र अधीक्षक द्वारा परिचय पत्र के साथ एक अन्य पहचान पत्र भी मांगा गया। एडमिट कार्ड पर इस...