लखीसराय, जुलाई 7 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के साविकपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में युवक को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान साविकपुर गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह के 38 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: संतर मुहल्ला में युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...