लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में नगर परिषद के द्वारा निर्माण कराए गए सार्वजनिक शौचालय में कुछ लोगों ने ताला लगे रहने की शिकायत की है। यह शिकायत उपसभापति बालेश्वर सिंह से की गई है। कई लोगों ने बताया कि एनएच-80 से दूर मंदिर परिसर के पीछे इस शौचालय के होने की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती है। वे इधर-उधर परेशान होते रहते हैं। एनएच-80 के किनारे शौचालय का निर्माण होना चाहिए था। इस शौचालय को छोड़कर अन्य कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। सभापति रूपम देवी के अनुसार जया कोठा और पशु चिकित्सा केन्द्र के नजदीक जगह चिन्हित की गई है जहां बहुत जल्द शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...