लखीसराय, जुलाई 22 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को लखीसराय जिले के सभी सातों प्रखंडों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्राप्त किए तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का निरीक्षण योजना एवं विकास विभाग के सचिव सह लखीसराय के प्रभारी सचिव कँवल तनुज (भा.प्र.से.) ने किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में सुनी लोगों की समस्या, समाधान का आश्वासनशिविर का निरीक्षण प्रभारी सचिव ने पंचायत सरकार भवन दामोदरपुर मध्य विद्यालय झपानी खाबा राजपुर (सूर्यगढ़ा) तथा पंच...