लखीसराय, जुलाई 21 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बिजली कट के बाद अल्टरनेटिंव बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अल्टरनेटिंव बिजली आपूर्ति के दौरान जेनरेटर संचालन में मनमानी के कारण मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बिजली कटने के बाद तत्काल जेनरेटर चालू करने के बजाय बिजली आने का इंतजार किया जाता है, जिससे अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवा प्रभावित हो रही हैं। जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ माह से एक्स-रे लैब में नियमित बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली कटने की स्थिति में जेनरेटर से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होने के कारण जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं सदर अस्पताल के जनरल ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में कई बार चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्म...