लखीसराय, अगस्त 5 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति के मरीज को बेहतर इलाज व देखभाल के निर्देश के बाद स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक इमरजेंसी मरीज की इलाज के दौरान पूरी निगरानी सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत मरीज के अस्पताल से डिस्चार्ज होने या गंभीर स्थिति में हायर संस्थान रेफर किए जाने के बाद भी उसके पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल प्रबंधन उसकी नियमित मॉनिटरिंग करेगा। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना व मृत्यु दर में कमी लाना है। यह भी पढ़ें- इमरजेंसी मरीजों का भी अब होगा ऑनलाइन पंजीकरणनए निर्देश डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार हायर संस्थान रेफर किए गए मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य की नियमित फॉलोअप रिप...