लखीसराय, जुलाई 9 -- Lakhisarai News: संतोष कुमार, लखीसराय। सदर अस्पताल में 15 दिन के दौरान एम्बुलेंस कर्मी से जुड़ी मानवता को शर्मसार करने वाली तीन घटना सामने आने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना अस्पताल प्रबंधन, जिला स्वास्थ्य समिति और प्रशासनिक मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। लगातार विवाद के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से मरीज और उनके परिजन के बीच भय एवं अविश्वास का माहौल बनता जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि तीनों मामला को हिन्दुस्तान समेत अन्य समाचार पत्र और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया, लेकिन अब तक न तो किसी कर्मी पर कार्रवाई हुई और न ही किसी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया। पूरे अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा होने के बाद भी जवाबदे...