लखीसराय, अगस्त 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनआरसी वार्ड में रविवार को उस समय हलचल मच गया जब अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय सफाईकर्मी दामोदरपुर गांव निवासी दशरथ पासवान की पुत्र और रवि पासवान की 25 बर्षीय पत्नी कुसुम देवी का शव वार्ड में लगे रॉड में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतिका पिछले दो वर्षों से सदर अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थी। घटना की सूचना तुरंत कवैया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कवैया थानाध्यक्ष रनधीर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। जा...