लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। सड़क केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होती, वह किसी गांव की जिंदगी की डोर होती है। लेकिन जब यही डोर टूट जाए तो गांव के लोगों के लिए हर कदम मुसीबत बन जाता है। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर से घोघी कोडासी जाने वाली मुख्य सड़क का रास्ता बंद किए जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी अब दर्दनाक तस्वीरों में सामने आने लगी है। हालात ऐसे हैं कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया पर लादकर दीवार के ऊपर से ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कजरा सोलर पावर प्लांट की ओर से मुख्य मार्ग का रास्ता बंद कर दिए जाने के बाद दर्जनों गाँवो के लोगों के लिए आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सड़क बंद होने से सबसे अधिक परेशानी बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रह...