लखीसराय, अगस्त 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड पथला मोड़ स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा के ठोकर से बालक के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान स्थानीय बायपास रोड निवासी विनोद यादव के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने घर के सामने मुख्य सड़क पर खेल रहा था इसी दौरान अनियंत्रित ई-रिक्शा के चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: ई-रिक्शा की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम हुआ जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...