लखीसराय, जुलाई 31 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। हलसी थाना क्षेत्र के खुरियारी गांव में बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में स्थानीय ग्रामीण के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खुरियारी गांव निवासी अनूपदेव राम के 46 वर्षीय पुत्र रंजीत राम के रूप में हुई। पीड़ित ने बताया कि गांव के निकट ही मुख्य सड़क पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...