Lakhisarai News: सड़क दुर्घटना में किशोर घायल सदर अस्पताल में भर्ती
लखीसराय, अगस्त 12 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिसं। रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के चमघरा गांव स्थित मुख्य सड़क पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की पहचान चमघरा गांव निवासी लालदेव बिंद के 15 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई। परिजन के अनुसार शिव किसी काम से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.