लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चानन, कजरा एवं पीरीबाजार के पहाड़ी इलाके में बसे आदिवासी युवाओं में फुटबॉल के प्रति गजब का जनून सवार है। न कोई खेल मैदान ओर न ही बेहतर प्रशिक्षक, बावजूद फुटबॉल के प्रति दिवानगी अन्य युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्र जैसे ही नाम सामने आता है तो तस्वीर बनती है खेत में काम करते किसान, पशुओं को चराते युवक ओर दूर दराज से पानी लेकर आती महिलाएं। लेकिन इस तस्वीर को कछुआ, वासकुंड, सतघरवा, गोवरदाहा, जगुआजोर के आदिवासी युवाओं ने बदल दी। यहां के युवाओं में फुटबॉल के प्रति ऐसा जोश चढ़ा है कि अब हर घर से युवक कोई दूसरा काम करे या न करे फुटबॉल जरूर खेलता है। ग्रामीण से लेकर जिला स्तर के टूर्नामेंट में भी दमखम दिखा चुके हैं। बावजूद संसाधन का अभाव इनके आगे बढ़ने में बाधक बन रहा है। यहां...