Lakhisarai News: संपर्क सड़क निर्माण पूरा करने की मांग
लखीसराय, जुलाई 3 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव में एक संपर्क सड़क के अपूर्ण रहने से ग्रामीणों को इस बरसात में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई महीने से सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। यह संपर्क सड़क विषहरी स्थान से रामबालक यादव घर तक है , लेकिन अधूरा ही निर्माण हुआ है। इस संबंध में वार्ड पार्षद ने सभापति रूपम देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.