लखीसराय, सितम्बर 7 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। चिकित्सा सेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर संग्रामपुर शिव मंदिर परिसर में पटना के डॉक्टर द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया। डॉक्टर द्वारा बीपी शुगर सहित कई तरह की जांच कर उचित परामर्श एवं दवा दिया गया। मौके पर संग्रामपुर के अशोक महतो, शिव शंकर महतो सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...