लखीसराय, जुलाई 29 -- Lakhisarai News: श्रावणी मेला में नियमों की उड़ रही धज्जियां, मॉडिफाइड वाहनों से ढोए जा रहे श्रद्धालु - डीएम के आदेश के बावजूद शहर की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहन लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्रावणी मेला में नियमों की उड़ रही धज्जियां, मॉडिफाइड वाहनों से ढोए जा रहे श्रद्धालुप्रशासन की अनदेखी श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शहर की सड़कों पर छोटी मालवाहक ट्रकों को अवैध रूप से मॉडिफाई कर उनमें क्षमता से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं को बैठाकर ढोया जा रहा है। वाहनों के ऊपर बांस के बल्लों की मदद से अस्थायी ढांचा तैयार कर लोगों को बैठाया जा रहा है, जबकि नीचे भी वाहन पूरी तरह यात्रि...