लखीसराय, सितम्बर 9 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बायपास रोड स्थित एक निजी होटल परिसर में मंगलवार को मजदूर नेता स्वर्गीय अजब लाल शर्मा की छठी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और प्रबुद्ध साहित्यकारों के जमावड़े के बीच देर रात तक चले इस काव्य प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा।​ यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ना तेरा है ना मेरा है हिन्दुस्तान सबका हैअजब लाल शर्मा की विरासत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए बिहार के कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अजब लाल शर्मा का संपूर्ण जीवन श्रमिकों और असहायों की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ा गया उनका संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेर...