Lakhisarai News: श्मशान घाट पर पट्टेदारी को लेकर छिड़ा संग्राम, दो पक्षों में विवाद के बाद थाने पहुंची पीड़िता
लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पौराणिक गौरीशंकर श्मशान घाट कटेहर में दाह-संस्कार से जुड़ी पट्टेदारी के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच खींचतान तेज हो गई है। वर्षों से चली आ रही व्यवस्था और न्यायालयी आदेश के बावजूद हक मारे जाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता उर्मिला देवी पति स्व. गणेश मल्लिक ने सोमवार शाम परिजनों के साथ सूर्यगढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
विवाद का कारण थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक कटेहर श्मशान घाट पर दाह-संस्कार कराने की पट्टेदारी का अधिकार पूर्व से ही दो पक्षों के बीच विभाजित है। लखीसराय न्यायालय और लखीसराय कोषागार के माध्यम से तय की गई आधिकारिक व्यवस्था के अनुसार एक पक्ष को लगातार 48 दिनों तक पट्टेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.