लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। पहाड़ी गुफा स्थित शृंगी ऋषि धाम में सावन की चौथी और आखिरी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अर्लट मोड में है। अशोकधाम में तीसरी सोमवारी को हुई भगदड़ में अब तक 08 महिलाओं की हुई मौत के बाद प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया। चौथी सोमवारी की तैयारियों को लेकर डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शृंगी ऋषि धाम पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीएम द्वारा कई हिदायत भी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर सूर्यगढ़ा बीडीओ को भी कई निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: अंतिम सोमवारी को लेकर ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण शृंगी धाम में एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ प्रशासनिक बल...