लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल को प्रखंड जदयू कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न गांवों के लोगों ने समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र दिया। जलजमाव, बिजली, सड़क आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र दिया गया। क्षेत्रीय विधायक के द्वारा संबंधित कार्यालय के अधिकारियों से मोबाइल पर बात की गई और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमोद कुमार समेत अन्य इस दौरान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...