लखीसराय, अक्टूबर 25 -- Lakhisarai News: शहीद द्वार के पास पुल में फंसा जेसीबी लदा दस चक्का ट्रक, सात घंटे लगा रहा जाम - सुबह तीन से दस बजे तक शहर में आवागमन बाधित, स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय कर्मियों को हुई परेशानी - स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा, जाम हटने के बाद शुरू हुआ आवागमन लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर में शनिवार की सुबह जेसीबी मशीन लदे दस चक्का ट्रक के पुल में फंस जाने से करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सुबह तीन बजे से दस बजे तक शहीद द्वार के पास जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण शहर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मी और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका...