Lakhisarai News: शहर में पांच जगहों पर खुलेंगी पटाखों की दुकानें, प्रशासन ने किया स्थल चिह्नित
लखीसराय, नवम्बर 6 -- पटाखा दुकानों के लिए पांच स्थल तय Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दीपावली को लेकर लखीसराय शहर में पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने पांच स्थानों को चिह्नित किया है। इन निर्धारित स्थलों पर ही अस्थायी पटाखा दुकानें खोली जाएंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए दुकानों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। शहर में पटाखा दुकान खोलने के लिए पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें पहला स्थल कृमिला पार्क, हसनपुर के सामने, दूसरा केआरके मैदान, तीसरा बाजार समिति के पास, चौथा सदर प्रखंड कार्यालय के सामने तथा पांचवां बालिका विद्यालय के सामने स्थित मैदान शामिल है। पटाखा बिक्री के अस्थायी लाइसेंस के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पूरे जिले में लाइसेंस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.